जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कवेली गाँव से गुजरने वाली राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक ही बाइक पर सवार पति, पत्नी व बेटी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव निवासी मोइद्दीन अपनी पत्नी रेहाना व बेटी नाजिया के साथ किसी कार्य से सिंगरामऊ की तरफ गए थे। घर लौटते समय सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कवेली गाँव में स्थित कोल्ड स्टोर के पास दो बाइकों मे जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मोइद्दीन और उनकी पत्नी रेहाना की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर मे तीन घायल

Previous article
Next article

