― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो बाइकों की टक्कर में एक का टूटा पैर, तीन घायल

दो बाइकों की टक्कर में एक का टूटा पैर, तीन घायल

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के चकिया हसनपुर गांव के मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में एक 62 वर्षीय व्यक्ति का पैर टूट गया तथा तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को एक घण्टे बाद अस्पताल ले जाया गया। चन्दवक थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी सिधारी प्रधान जलालपुर क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी के निमंत्रण में आये थे। वे गुरुवार को घर वापस जा रहे थे। उनके रिश्तेदार श्याम कुमार उन्हें बाइक से कबूलपुर बाजार छोड़ने जा रहे थे। उक्त मोड़ पर बिजली के उक्त खम्भे से बचाने के चक्कर में सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर में सिधारी प्रधान का दाहिना पैर फैक्चर हो गया। उनके रिश्तेदार तथा दूसरे बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। ज्ञात हो वर्ष 2019 में कबूलपुर नत्थनपुर मार्ग का चौड़ीकरण हुआ था। चौड़ीकरण के चलते विद्युत विभाग के आधा दर्ज खम्भे सड़क पर आ गए। इन खम्भें को हटाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने बिजली विभाग को धन भी आवंटित कर दिया था। अभी खम्बे नहीं हटवाए गए जिससे आए दिन घटना हो रही है। ग्रामीणों की मांग है जल्द से जल्द इस खंभे को रोड से हटाकर एक तरफ किया जाए।

Share Now...