Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

  • 122 शिक्षकों को भाषा व गणित की विशेष तकनीकों से शिक्षा ग्रहण कराने की दी गई जानकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्राथमिक विद्यालयों के भाषा व गणित के शिक्षकों को लर्निंग गैप समाप्त करने के लिए चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ जिसमें प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षण में आये भाषा व गणित के शिक्षकों को भाषा व गणित की विशेष शिक्षा देने के लिए विशेष स्किल की जानकारी ट्रेनरों द्वारा दी गई। इस दौरान ट्रेनरों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस प्रशिक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी धमार्पुर अरविंद यादव ने प्रशिक्षण में आये हुए सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी शिक्षण व्यवस्था में छात्रों को सर्वोपरि रखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताए गए नए-नए तकनीकों को उन बच्चों में ऐसा ग्रहण करा दीजिये जिससे उनकी लर्निंग गैप की समस्या में सुधार हो जाए तथा उनके याद करने की क्षमता में विकास हो। इस प्रशिक्षण में एआरपी महेंद्र यादव, उमेश मिश्रा, प्रवीण सिंह, राजू सिंह, अखिलेश चंद यादव, वीरेंद्र सिंह व आए हुए सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।