जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे दो ट्रको के आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी सतहरिया भेजवाया। जौनपुर से प्रतापगढ़ की ओर चावल लादकर जा रही ट्रक जैसे ही रायबरेली-जौनपुर नेशनल हाईवे पर नौवाड़ाडी गांव के पास पहुंची ही थी कि भुसावल से केला लादकर जौनपुर की ओर जा रही आईसर ट्रक से आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आईसर ट्रक नीचे खाई में जाकर पलट गई उसमे लदा केला तितर-बितर हो गया। इन दोनो ट्रको के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल खलासी ग्राम मोहतरिम थाना आदर्श नगर जिला अयोध्या निवासी प्रशांत पांडेय(23) की मौत हो गई। जबकि आईसर चालक दीपक निवासी आदर्श नगर अयोध्या(25) की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक बरिया कला थाना मौजगंज जिला रीवा निवासी अमित जायसवाल(22) व उसी गांव और थाना क्षेत्र के निवासी सुभाष जायसवाल (25) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद अफरातफरी मच गई।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुंगरा बादशाहपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी सतहरिया दाखिल कराया। सभी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही प्रशांत की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर हुई है। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो ट्रकों की आमने-सामने भिडंत में एक की मौत तीन घायल

Previous article

