Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो चोर गिरफ्तार चोरी का वीडियो कैमरा बरामद

दो चोर गिरफ्तार चोरी का वीडियो कैमरा बरामद

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुबह 7:30बजे चोरी के समान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सुदनीपुर गांव निवासी शंभू नाथ मौर्या ने 25 जून को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह 23 जून को हिनौती गांव एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसका वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा व एक मोबाइल वीवो 435 व बैग में रखा 1400 किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जांच कर रही थी। बुधवार 22 जुलाई को चोरारी नहर पुलिया के पास से करन राजभर पुत्र रामआसरे राजभर निवासी कल्याणपुर व रामकेश सरोज पुत्र सभापति सरोज निवासी संतोषपुर थाना मडियाहूं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में करन के पास से चोरी गई मोबाइल तथा अभियुक्त रामकेश सरोज के निशान देही पर घर ग्राम संतोषपुर से चोरी गया कैमरा व कैमरा स्टैंड बरामद किया गया। चोरी में शामिल दो आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों  का चालान पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उप निरीक्षक नान्हू यादव, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल रिजवान, कांस्टेबल अजय सिंह, सुधीर यादव शामिल रहे।