Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो किशोरियां बरामद, अपहरण व दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार, 10 हजार...

दो किशोरियां बरामद, अपहरण व दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार, 10 हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  13निर्माणों को चिन्हित कर बेदखली व वसूली का आदेश जारी

जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों के अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गत 23 अक्टूबर की रात घर से लापता हो गई। स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया दो दिन बाद किशोरी बरामद हो गई। पूछताछ में उसने बताया कि बघनरी गांव का काजू पटेल उसे बहला-फुसलाकर वाराणसी भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस रिपोर्ट व बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित की तलाश में जुट गई। उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर काजू पटेल को बघनरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल से 15 वर्षीय किशोरी गत आठ अक्टूबर को लापता हो गई। उसके मामा ने प्रतापगढ़ जिले में पट्टी थाना क्षेत्र में एक ईंट भ_े पर ट्रैक्टर चलाने वाले छत्तीसगढ़ प्रांत के बिलासपुर जिले के तोरवां थाना के दोमोहानी निवासी लक्ष्मण निषाद के विरुद्ध तहरीर देकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। छानबीन में जुटी पुलिस ने गुरुवार को किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि लक्ष्मण निषाद उसे बहला-फुसलाकर छत्तीसगढ़ भगा ले गया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।किशोरी का मेडिकल मुआयना कराकर पुलिस मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपित की तलाश सरगर्मी से करने लगी। मिले सुराग पर उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे व उनके हमराहियों ने लक्ष्मण निषाद पुत्र संतराम निषाद को लहमन गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

10 हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगराबादशाहपुर। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त 10हजार रुपये का इनामी था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव का निवासी है और राम सिंह यादव का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार यादव के खिलाफ मुंगराबादशाहपुर थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट के फूलपुर गंगानगर थाने में भी उसके खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय और उनकी टीम ने की। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

13निर्माणों को चिन्हित कर बेदखली व वसूली का आदेश जारी

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील प्रशासन ने भरहूपुर ग्राम सभा में बंजर व भीठा खाते की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13निर्माणों को चिन्हित कर बेदखली व वसूली का आदेश जारी किया है। तहसीलदार मड़ियाहूं के आदेश के बाद संबंधितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। लेखपाल की रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि उपरोक्त सभी लोगों ने बिना किसी वैध अधिकार के बंजर व भीठा खाते की भूमि पर पक्का निर्माण खड़ा कर रखा है, जो राजस्व नियमों के विरुद्ध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार मड़ियाहूं ने सभी चिन्हित कब्जेदारों के विरुद्ध बेदखली एवं वसूली का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कार्रवाई की खबर फैलते ही भरहूपुर ग्राम सभा सहित आस-पास की बस्तियों में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। कई लोग आदेश की प्रतियों को लेकर भागदौड़ करते दिखाई दिए। भरहुपुर ग्राम सभा के लेखपाल ने तहसीलदार न्यायालय में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें बताया गया कि पिछले करीब 40वर्ष के भीतर सरकारी बंजर व भीठा खाते की भूमि पर कई लोगों ने अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर वर्षों पुराना कब्जा होने के बावजूद छूट नहीं दी जाएगी और राजस्व संहिताओं के अनुसार कड़ी कार्रवाई अनिवार्य होगी।