Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो अलग अलग गाँवों के पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना

दो अलग अलग गाँवों के पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना

  • मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गाँवों में बीती रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए मूल्य का आभूषण व नकदी को पार कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल शुरू करने के साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद निवासी राम मूरत के घर में छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने उनकी पत्नी तथा उनकी दो बहुओं के कमरों में रखी अटैची, बक्से तथा लोहे की आलमारी आदि तोड़कर उसमें रखा लगभग दो लाख रुपए का आभूषण उठा ले गए। वहीं पलिया गांव के पाल बस्ती निवासी श्रीराम पाल के यहां से 41 हजार नकद सहित लगभग बीस हजार के आभूषण, राम पूजन पाल के घर से कपड़ों से भरी अटैची तथा अनूसूचित वर्ग के राजाराम के घर से हजारों के आभूषण व कपड़े उठा ले गए। इसके अलावा राधेश्याम पाल के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया किंतु वहां कुछ हाथ नहीं लगा। उनके घर के पास सेंध काटने वाला एक लोहे का सब्बल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है शीघ्र ही मामले का पदार्फाश हो जाएगा।