जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरुवार को न्यायालयों का बहिष्कार अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गम्भीर आरोप लगाया। कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार है। अधिकारियों से बार बार शिकायत की जा रही है। इसके बाद भी इसे दूर नहीं किया जा रहा है। तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने न्यायालय के सामने धरना देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है वह आंदोलन करते रहेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल की अध्यक्षता में अधिवक्ता एकत्र हुए थे। मछलीशहर तहसील के अधिवक्ताओं का गुस्सा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी के प्रति कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं को दोनों न्यायालयों में अधिकारियों के कृत्यों से अपमानित होना पड़ता है। पूर्व में सुनी सैकड़ों पत्रावलियों में महीनों बाद भी आदेश नहीं आया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 एवं धारा 116 के अतिरिक्त अन्य धाराओं के वादों की सुनवाई नहीं होती। तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं वादकारियों के लिए शुद्ध पेय जल, शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जनता दर्शन में शिकायतों का कोई निस्तारण नहीं होता।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Previous article

