जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के शेखवलिया दिपाईपुर गांव निवासी नरेंद्र प्रसाद बिंद पुत्र कपूर चन्द्र बिंद के ऊपर एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय ने उपनिरीक्षक जियाउद्दीन व हमराहियों के साथ आरोपी युवक के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर 376/504/506 भादवि की धारा के तहत चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article

