जौनपुर धारा,खुटहन। जौकाबाद गांव निवासी व मुम्बई में रहकर ट्रक चला रहे युवक की दुर्घटना में हुई मौत के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी 30वर्षीय विनोद प्रजापति पुत्र केशरी प्रसाद मुंबई में रहकर ट्रक चलाते थे। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सोमवार की सुबह एक साथ कई ट्रकें लोहे की सरिया लादकर मुम्बई से अहमदाबाद जा रही थी। चाय पानी के लिए सभी सभी चालकों ने ट्रक रास्ते में एक स्थान पर रोक दिए। विनोद चालक की सीट पर बैठा हुआ था। तभी आगे खड़ी ट्रक बैक होने लगी। विनोद ट्रक से उतर भाग पाता कि ट्रक पर लदी सरिया सामने के शीशे को तोड़ उसके पेट व सीने में घुस गई। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कानूनी कार्रवाई के बाद वाहन स्वामी ने शव को हवाई मार्ग से वाराणसी भेजवाया। जहां से उसे घर लाया गया। शव देखते ही पत्नी साधना रोते रोते बेसुध हो गई। माता उर्मिला, पिता व स्वजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक छा गया। तीन वर्षीय पुत्र शिवांश परिवार जनों को रोता देख वह भी अपने आंसू नहीं रोक सका। जिसे देख वहां मौजूद सभी की आंखें छलक पड़ी।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दुर्घटना में मृत ट्रक चालक का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम

Previous article

