Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरदुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत दो लाख रुपये का सामान ले...

दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत दो लाख रुपये का सामान ले गए चोर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के गजराजगंज मोहल्ले को सिपाह से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित आजाद नगर मोहल्ले में रायल पैलेस के निकट रविवार की रात होजरी की दुकान का ताला तोड़कर कर नगदी समेत लगभग दो लाख रुपए के सामान चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकान मालिक ने मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर नगर के अंजही मोहल्ला निवासी मोहम्मद ताबिश अंसारी की आजाद नगर मोहल्ले में बाईपास मार्ग पर रायल पैलेस के सामने होजरी की थोक दुकान है। वह अन्य दिनों की तरह रविवार की शाम को भी दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान की कुंडी टूटी हुई है। दुकान के भीतर जाकर देखा दुकान में रखा जीन्स पैट, टीशर्ट व बच्चों के कपड़े सहित कैश बाक्स में रखा लगभग 20बीस हजार नगदी चोर उठा ले गए थे। दुकान मालिक के अनुसार चोर नगदी समेत लगभग 2 लाख के सामान उठा ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना मुंंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।