Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदीपोत्सव पर चमकेगा शाहगंज व खेतासराय

दीपोत्सव पर चमकेगा शाहगंज व खेतासराय

जौनपुर धारा, शाहगंज। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शाहगंज एवं खेतासराय कों चमकाने का कार्य प्रारंभ हो गया। मकर संक्रांति से गणतंत्र दिवस तक अनवरत विशेष स्वच्छता अभियान नगर पालिका शाहगंज एवं नगर पंचायत खेतासराय में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान में नगर के प्रमुख चौराहों तिराहों धार्मिक स्थलों एवं समस्त वार्डों की सफाई की जायेगी।रविवार को इसकी शुरुआत कर दिया गया। नगर के घासमंडी चौक से अभियान प्रारंभ हुआ। यह अयोध्या मार्ग तक चलेगा। नगर पालिका व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि 22जनवरी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या मार्ग पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं मकर संक्रांति से लगाय गणतंत्र दिवस तक विशेष स्वच्छता अभियान चलता रहेगा। अभियान में कर्मचारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों व जनता का भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही आगामी 22जनवरी रामोत्सव के दृष्टिगत दोनों निकायों के प्रमुख मन्दिरों की विशेष सफाई की जायेगी, साथ ही जनसहयोग से मन्दिर पर रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ भजन-कीर्तन हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में शाहगंज नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं खेतासराय नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सभी सभासदों सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।