जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन नगर की एक होटल में दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या से आई श्वेता राज सिंह एडवोकेट, अल्का गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी रही। समान समारोह कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, पत्रकार सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, ट्रस्ट परिवार सम्मान और लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अंबुजानंद महाराज अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, समा किन्नर पद्मिनी सिंह, डॉ.अंजु सिंह रानी सिगरा मऊ सहित तमाम ट्रस्ट के सहयोगी और समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का पूरा परिवार मिलकर इस ट्रस्ट को चलता है। जौनपुर में जो भी लोग सोसाइटी के लिए अच्छा कार्य करने वाले सभी वर्गों को सम्मानित करने का कार्य अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार कर रहा है। वही ट्रस्ट की अध्यक्षा उर्वशी सिंह ने कहा कि मैं अपने ट्रस्ट परिवार की तरफ से आए सभी लोगों का दिल की गहराइयों से स्वागत एवं सम्मान करती हूं। आप सब इस कार्यक्रम में आए मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। इस मौके पर अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार से राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, कंचन सिंह, रजत सिंह, कनक सिंह, पिंकी मौर्या, गुलाबी समिति कि अध्यक्ष बिट्टू किन्नर, आशीष श्रीवास्तव, डॉ.अब्बासी, मीरा अग्रहरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
दीप प्रज्वलित कर सकुशल संपन्न हुआ अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस



