जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्रामसभा देवकली के कोटिला गांव में ग्राम देवी चौरा माता मंदिर पर नवरात्रि में नौ दिन सुन्दरकाण्ड पाठ शाम को मंदिर समिति के सहयोग से कराया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि मे प्रमुख आयोजक जमुना प्रसाद दुबे एव आनन्द दुबे के नेतृत्व में अष्टमी शाम को दीपोत्सव महायज्ञ में दीपदान किया गया। दीप-दान से मंदिर परिसर जगमगा उठा आरती पूजन के बाद देवी जयकारों से क्षेत्र गुज उठा, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार शाम विशाल भण्डारे के साथ पूजा पाठ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षक प्रभाकर शुक्ला, पंकज शुक्ला, सोनू चौरसिया, सतीश द्विवेदी, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों में अनुपम तिवारी, विकास सिंह, हरिशंकर यादव, वेद प्रकाश पांडेय, लाल चंद्र निषाद पत्रकार, सहित समस्त कोटिला ग्राम वासी एवं विद्यालय शिक्षकों की उपस्थिति में क्विज प्रतियोगिता में सफल एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर अनमोल दुबे पुत्र दुर्गा प्रसाद दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मूलचंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, अम्बुज पाण्डेय, रमाशंकर विश्वकर्मा, नागेन्द्र यादव, संगम दुबे, राजेश दुबे, बेनी प्रसाद दुबे, सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दीप-दान से जगमगा उठा कोटिला ग्राम चौरा माता मंदिर

Previous article

