Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघायल सफाईकर्मी की उपचार के दौरान मौत

घायल सफाईकर्मी की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा,सुइथाकला। विगत तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल सफाईकर्मी की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हेतु पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को जिला अस्पताल भेज दी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। कोतवाली शाहगंज के पक्खनपुर गांव निवासी विश्व प्रकाश 44 पुत्र रामकुमार क्षेत्र के समोधपुर गांव में बतौर सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सोमवार को चुनाव ड्यूटी लेने ब्लाक मुख्यालय गया हुआ था वापसी में शाम को लखनऊ बलिया राजमार्ग पर लालापुर नहर के पास अचानक आई बाइक के टक्कर में घायल हो गया। उसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत हो जाने की जानकारी पर परिजनों में मातम का माहौल छा गया। मृतक अप्ानी माता पिता के तीन सन्तानों में दूसरे स्थान पर था। मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए मृतक के भाई सन्तोष की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।