― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों के लिए करंजाकला में लगा विशेष मेडिकल असेसमेंट कैंप

दिव्यांग बच्चों के लिए करंजाकला में लगा विशेष मेडिकल असेसमेंट कैंप

  • 22 ब्लॉकों में अब तक 925 बच्चों का हुआ परीक्षण        

जौनपुर। समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग, दिव्यांग बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। बीआरसी करंजाकला परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के सौजन्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव की देख-रेख में एक विशाल मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में कुल 66दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 52 बच्चों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यू-डीआईडी) कार्ड से लाभान्वित किया गया। यह कार्ड भविष्य में बच्चों को न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि सरकारी सेवाओं, छात्रवृत्ति एवं दिव्यांग कोटे के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों में सहायक होगा। जिलेभर में 925 बच्चों का परीक्षण- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक जिले के 22ब्लॉकों में मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित कर लगभग 925 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया जा चुका है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की रही अहम भूमिका-कैंप में विभिन्न चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग बच्चों की गहन जांच की। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अजय सिंह, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ.निधि, मानसिक रोग विशेषज्ञ राम प्रकाश पाल तथा फिजियोथेरेपिस्ट पी.डी.तिवारी शामिल रहे। शिक्षा विभाग की सराहनीय पहल- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता है। मेडिकल असेसमेंट कैंप के जरिए न केवल उनकी पहचान हो रही है बल्कि उन्हें आगे के जीवन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य की राह खोल रहे हैं।

Share Now...