― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत

ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
Homeमनोरंजनदिलचस्प हुई नए चीफ सेलेक्टर की रेस

दिलचस्प हुई नए चीफ सेलेक्टर की रेस

  • अजित अगरकर के बाद इन 3 पूर्व क्रिकेटर ने भी बढ़ाए कदम

टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा, यह सवाल हर क्रिकेटप्रेमी के मन में है। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली समिति के बर्खास्त होने के बाद बीसीसीआई ने तलाश शुरू कर दी है और इसमें कई पूर्व क्रिकेटर्स के नाम सामने आए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। इसी के साथ नई चयन समिति की तलाश चल रही है और कई नाम सामने आ रहे हैं जो टीम इंडिया के अगले सेलेक्टर्स बन सकते हैं। बीते दिन पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर का नाम आया था और अब इस लिस्ट में कुछ नए नाम जुड़े हैं। पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में पुष्टि की है कि वह नेशनल सेलेक्टर की पोस्ट के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और सलिल अंकोला भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पांच सदस्यों की चयन समिति को बर्खास्त किया था। इसके बाद नई चयन समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई और बीसीसीआई द्वारा आवेदन मांगे गए। बता दें कि बीसीसीआई द्वारा पांच साल के लिए चयन समिति का चुनाव किया जाएगा। जो पांच सदस्य चुने जाएंगे, उनमें अनुभव के मामले में जो भी सीनियर खिलाड़ी होगा वह खुद ब खुद चीफ सेलेक्टर बन जाएगा। ऐसे में अब नज़र है कि चीफ सेलेक्टर की रेस में कौन-कौन शामिल होता है।

Share Now...