जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय है जिसकी सदस्य और कोई नहीं बल्कि महिलाएं ही हैं। जो ई-रिक्शा में महिलाओं की चेन उड़ा दे रहीं है। शुक्रवार को आजमगढ़ के मेहनाजपुर गांव की मधु सिंह के साथ भी दोपहर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मधु सिंह अपनी दीदी के साथ जमीनी विवाद के संबंध में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के पास समस्या लेकर आई थीं। मधु ने बताया कि वह मेहनाजपुर से सिपाह तक आईं। वहां से ई-रिक्शा में सवार होकर कचहरी गेट की तरफ जा रही थीं। रिक्शे में उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। कचहरी गेट पर उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी दीदी को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला, तब उन्हें पता चला कि उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब है। पीड़िता ने कलेक्ट्री गेट के सामने हुई इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकार एक घटना नगर के ताड़तला मोहल्ला निवासी एक महिला की सोने की कीमती सोने की चेन ई रिक्शा में महिलाओं ने काट लिया। इस बारे में पीड़ित महिला ने एक सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी न कोई कार्यवाही की गयी। जिस ई-रिक्शा में घटना हुई उसके चालक को पुलिस ने पकड़ा और शाम को छोड़ दिया। जब पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से प्रकरण के बारे में बताया तो एफआईआर दर्ज किया गया। उक्त मोहल्ले की गीता देवी पत्नी मोहन लाल सेठ 17अप्रैल को सदभावना पुल के पास काम से गयी थी, वहां पर ई रिक्शा से अपनी पुत्री के साथ लौटने लगी इसी दौरान कई महिलायें व किशोरियां भी उसमें जबरन सवार हो गयी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दिनों दिन बढ़ती ही जा रही चेन स्नैचिंग की घटनाएं

Previous article

