Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदारू के नशे में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

दारू के नशे में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

  • घटना भभौरी गांव की, कई लोग हुए घायल

सिकरारा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भभौरी में बुधवार रात करीब 10बजे शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चला, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब गांव के रामबली और सुजीत के घर पर पहुंचे तो रास्ते में ही गांव मे तेरही के भोज में पूड़ी खाकर लौट रहे थे। के ही बिरजू, गोलू और कथरू से कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में तब्दील हो गई। घर पहुंचते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के रामबली, धनेश्वर गौतम और सुजीत गौतम, जबकि दूसरे पक्ष के बिरजू और गोलू घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया और सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।