Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदहेज हत्या मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। स्थानीय थाना सरपतहां पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान न्यायालय भेज दिया। तीनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3/4 डीपी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित आरोपियों को उनके समोधपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नागेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश उर्फ रामप्रकाश, ओमप्रकाश उर्फ रामप्रकाश पुत्र स्व.विपत, मुन्नी पत्नी ओमप्रकाश उर्फ रामप्रकाश तीनों आरोपी समोधपुर, थाना सरपतहां के निवासी हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, उ.नि.जियाउद्दीन ख़ान, का.ओमप्रकाश यादव एवं म.का.शशिकला यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सभी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।