Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरदवा लेने आये पति-पत्नी को डंपर ने कुचला, मौत

दवा लेने आये पति-पत्नी को डंपर ने कुचला, मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार की रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र की मोहल्ला शेखपुर स्थित शास्त्री पुल पर डंपर की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत के बाद लाश की पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस के अथक प्रयास से दोनों की मृतकों कर शिनाख्त हो गई। जिसमें विनोद कुमार राजभर पुत्र मुन्नीलाल राजभर 37वर्ष और उनकी पत्नी ललित राजभर दवा लेने के लिए अपनी बाइक से जौनपुर जैसीज चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के यहां आए हुए थे। दवा लेकर यह दोनों अपने घर वापस निकले थे कि डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वहीं विनोद के बारे में बताया गया है कि वह विदेश ओमान में रहकर प्लंबर का काम करता है, लगभग तीन महीने पूर्व अपने घर आया हुआ था। इनके तीन बच्चे हैं जिसमें एक बेटी और दो पुत्र शामिल है। इन तीनों मासूमों के सर से एक साथ माता-पिता दोनों का साया उठ गया। दुर्घटना का कारण माना जा रहा है कि सड़क पर पड़ी गिट्टी पर बाइक का पहिया चढ़ गया जिससे बाइक स्लिप कर गई और वह डंपर के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाशें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।