जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ.अवधनाथ पाल के अध्ययता में लोकबंधु स्व.जयप्रकाश नारायण के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा जयप्रकाश नारायण का नाम एक मजबूत भारतीय राजनीतिक नेता, स्वत्रंत्रता सेनानी, विचारक समाजसेवी और आंदोलनकारी के रूप में रहें। उनके सेवा भावना, त्याग, तपस्या से प्रभावित होकर जन मानस उन्हें लोक नायक भी कहते थें। कहा 19साल तक पहुंचते-पहुंचते उनपर राष्ट्रीय आंदोलन पर प्रभाव पड़ने लगा। उन्होंने 5जून 1975 सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया था और कहा था इस देश से भर्ष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना शिक्षा में क्रांति लाना ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकता है। इसलिए सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दिया जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता है।सम्पूर्ण क्रांति के आह्वान उन्होंने इंदिरा गांधी के सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए किया था। अध्ययता करते हुए डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा स्व.जयप्रकाश नारायण जीवन भर देश सेवा के खातिर कितने बार जेल गयें, यातनाएं सही लेकिन कभी अपने स्वभिमान से समझौता नहीं किया। वे सदैव गांधी के विचारों से प्रभावित रहे। जीवनभर सत्ता से दूर रहकर उनके आदर्श पर चलते रहें। गोष्ठी में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, हिरालाल विश्कर्मा, श्रवण जयसवाल, राजेन्द्र टाइगर, इर्शाद मंसूरी, श्याम बहादुर पाल, दीपचंद राम, शुशील दूबे, दिनेश फौजी, अखिलेश यादव, अनील दूबे, कमाल आजमी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
जयप्रकाश नारायण के जयंती पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

Previous article

