Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरदर्दनाक हादसा : 2 गाड़ियों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : 2 गाड़ियों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां अलीपुर रोड पर 2 गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि कांवड़ लेकर जा रही गाड़ी की किसी दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चीखपुकार के बीच पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. इससे पहले गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया था. यहां एक्सप्रेस वे पर बस और टीयूवी 300 कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में ये घटना हुई थी. हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहही तेज रफ्तार बस को हादसे की वजह बताया जा रहा है. बस सीएनजी लेकर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे. इसके बाद गेट को कटर से काटकर बस में फंसे शव को निकाला गया. शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.