जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय रहिचंदा गांव में बीती रात चोरो ने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखो रुपए के गहने चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। उक्त गांव निवासी शिवशंकर पटेल बीती रात पवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात वापस आकर अपने छत पर सोने चला गया। सुबह सोकर उठा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था। शंका वश जब हर कमरे को देखा तो अंदर बाक्स और आलमारी भी खुली पड़ी थी। जिसमे सोने का हार, करधन, बिछिया, मांग टीका, झुमका, पायल, आदि जेवरात नही थे। भुक्तभोगी शिवशंकर पटेल के मुताबिक मेरा परिवार यहां रहता है और मेरे भाई का परिवार परदेश रहता है। अभी कुछ दिनों पहले मैंने अपना डीजे बैंड तीन लाख तीस हजार में और करीब एक लाख का कूल प्रेसर बेचा है। कुल चार लाख तीस हजार नकदी समेत भाभी का सारा जेवर चोर चुरा ले गए। उक्त घटना से ग्रामीण खौफजदा है। इस सम्बंध में सतहरिया चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जांच किया जा रहा है।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
दरवाजे का ताला तोड़कर चोरो ने नकदी समेत लाखो के जेवरात पर किया हाथ साफ

Previous article

