जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर दबंगों ने एक युवक को लोहे के राड से सरेआम पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मियांपुर निवासी प्रिन्स यादव 25वर्ष पुत्र विजय शंकर यादव प्रयागराज जाने के लिए जेसीज चौराहे पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था, इसी बीच हाथ में लोहे के राड से लैस होकर कुछ युवक आए और उसके ऊपर हमला कर दिये। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते हमलावर अपना काम कर फरार हो चुके थे। हमले में प्रिंस यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है इसके अलावा उसके शरीर के कई अंग भी चोटहिल हो गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई वह काफी व्यस्त इलाका है और वहां 2 सिपाही लगातार ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी दबंग अपना काम करके निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जबकि पुलिस बूथ से मात्र 200मीटर की दूरी पर या घटना हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दबंगों ने लोहे की राड़ से मारकर युवक को किया घायल

Previous article
Next article

