Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदबंगो ने मार पीटकर युवक को किया घायल

दबंगो ने मार पीटकर युवक को किया घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा के पास एक 26 वर्षीय युवक को दबंगो ने  पीटकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मुरारपुर गांव निवासी अनुराग चौहान पुत्र दिनेश चौहान अपनी बहन को उक्त टोलप्लाजा के पास रोडवेज बस पर बिठाकर घर लौट रहा था। लौटते समय राजभर बस्ती के कुछ युवकों ने लाठी डंडे से अनुराग चौहान के ऊपर हमला कर दिया। हमले में अनुराग को काफी चोटे आयीं। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार से उसको दबंगो के चंगुल से बचाया। अनुराग ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में डॉ.  चन्द्रशेखर के घर उनके लड़की की शादी थी। वहां पर नाचने गाने को लेकर विकास राजभर की गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। उस घटना को लेकर उक्त आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मुझे मारा पीटा। अनुराग ने विकास राजभर, विरेन्द्र राजभर, मनोज राजभर सहित अन्य आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है।