जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिलाधिकारी अनुज झा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आfभलेखों की जांच की तथा कम्प्यूटर कक्ष में पहुंच कर वहां पर भी निरीक्षण किया। कम्प्यूटर कक्ष में कर्मचारियों एवं अधिकारियों से एमवाईसी के विषय में जानकारी चाही लेकिन अधिकारी सही जबाब नहीं दे पा रहे थे। पत्रकारो की टीम ने जिलाधिकारी से दवा व वैक्सिन के विषय में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक दवा नहीं है वह भी जल्द उपलब्ध हो जायेगी। अल्ट्रासाउन्ड के विषय में उन्होंने बताया कि जिले पर इसकी ब्यवस्था है। जो डाक्टर उपस्थित नहीं थे उनके विषय में पूछा गया। जिलाधिकारी के चले जाने के बाद सीएचसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Next article


