Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुर्गा मंदिर से प्रतिमा का मुकुट चोरों ने उड़ाया

दुर्गा मंदिर से प्रतिमा का मुकुट चोरों ने उड़ाया

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव की घटना, श्रद्धालुओं में आक्रोश

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सरसौड़ा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा से चांदी का मुकुट सोमवार की रात किसी समय चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मंदिर पर पूजा करने गए लोगों को हुई तो श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। चोरी गए मुकुट की कीमत लगभग 8 से दस हजार रुपए बताई जा रही है। सरसौड़ा स्थित उक्त मंदिर वर्षों पुराना है। रोज की भांति जब मंगलवार को गांव के ही एक श्रद्धालु फूले मंदिर में पूजा करने के लिए गए तो दरवाजे का ताला किसी लोहे की सरिया से चांड़कर तोड़ा हुआ मिला। जब श्रद्धालु अंदर पहुंचे तो प्रतिमा पर लगा हुआ चांदी का मुकुट गायब था। घटना की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक इष्ट देव पांडे ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस मामले में पूछे जाने पर उपनिरीक्षक इष्ट देव पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी है जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।