जौनपुर धारा, जलालपुर। द-मर्सी क्लब की टीम ने क्षेत्र भर में पौधारोपण किया। पौधारोपण की शुरूआत जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने सड़क के किनारे मौलश्री का पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि मर्सी क्लब का यह प्रयास क्षेत्र के लोगों को सांस देने में मदद करेगी। आज ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की आवश्यकता है और हमारा उद्यान विभाग मर्सी क्लब को पौधरोपण के लिए 500 पौधे दे रहा है आगे आवश्यकता पड़ने पर और पौधे उपलब्ध कराये जा सकेंगे। जिला उद्यान अधिकारी ने उपस्थित लोगों को पौध वितरण भी किया। क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद हाशमी ने जिला उद्यान अधिकारी का शुक्रिया अदा किया। उक्त अवसर पर क्लब मेम्बर मीरु अहमद, अनीता मौर्या, मुगना देवी, सरोजा, अशोक कुमार, उमेश यादव, विजय प्रजापति, भुल्लन भारती, राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
द मर्सी क्लब ने किया पौधरोपण

Previous article

