Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरथाना समाधान दिवस पर एसपी ग्रामीण ने सुनी जनता की समस्याएं

थाना समाधान दिवस पर एसपी ग्रामीण ने सुनी जनता की समस्याएं

जौनपुर धारा,बदलापुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में शनिवार को थाना बदलापुर पर ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने की। समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय जनता की विभिन्न शिकायतों को सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मनोज कुमार पाण्डेय, राजस्व विभाग के कानूनगो एवं लेखपाल आदि मौजूद रहें।