Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीस वर्षीय महिला ने लगाई फांसी

तीस वर्षीय महिला ने लगाई फांसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सर्वे मऊ ग्रामसभा में एक 30 वर्षीय महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया उम्र 30वर्षीय पत्नी शिवनारायण तिवारी उर्फ लल्लू की पत्नी ने शुक्रवार के दिन लगभग दस बजे के करीब  साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सास अनारा देवी दो दिन से आंख का आपरेशन कराने मुंगराबादशाहपुर गई थी। पति के साथ छोटी बच्ची अनामिका 11वर्ष अपने दादी के साथ ही थी, तथा दोनों छोटे बच्चे सचिन 8वर्ष शिवा 6वर्ष को बगल में ही प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ने के लिए भेज दिया था। लंच के समय बच्चे घर पर आए तो अपनी मम्मी को साड़ी से बंधा देख रोने चिल्लाने लगे जिनकी आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए तथा मृतक महिला के पति को सूचना देते हुए थाना पुलिस को भी सूचना दिया। ग्रामीणों की माने तो महिला कुछ दिनों से विक्षिप्त हरकतें करती थी इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर डिस्टर्ब रहती थी जिसके कारण महिला ने फांसी लगा ली जिसका पंचनामा कर विधिक कार्रवाई हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।