जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को तीन अन्तर्जनपदी वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छ: मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुराग यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी टला थाना मडियाहँू, रोहित वर्मा पुत्र लालमणि वर्मा निवासी उदई शाहपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ और अंकित यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी उमापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सुनील यादव, उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठी, कॉन्स्टेबल विनय सिंह, कांस्टेबल सौरभ यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 06मोटर सायकिल बरामद

Previous article

