Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम बेलाव में स्थित महावीर मार्डन स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आये बड़ौदा यूपी बैंक के बेलाव शाखा प्रबन्धक शुभम वर्मा स्काउड गाइड द्वारा आपत्ति काल में अल्प संसाधनों द्वारा जीवन रक्षा व सरवाइवल स्किल्स को देखकर खासे प्रभावित हुये। साथ ही स्काउट गाइड के पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, समाज सेवा, देश हित में कार्य करने की भावना से प्रेरित होकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्काउट गाइड ट्रेनर ज्ञानचन्द चौहान, रोहित, यासमीन बानो समेत विद्यालय के तमाम शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।