जौनपुर धारा जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र का ऐतिहासिक धनुष यज्ञ सबेली गाँव का तीन दिवसीय धनुष यज्ञ महोत्सव का समापन राम बरात के साथ हुआ। बारात नाटक रंगमंच से गाजे बाजे के साथ चलकर रथ और वाहनों के साथ धनुष यज्ञ रंगमंच पर आई जहां महाराज जनक द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा वैवाहिक गीत गाए गए। इसके पूर्व रात्रि में स्वतन्त्रता वलिवेदी ऐतिहासिक नाटक का सफल मंचन धनुष यज्ञ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में समिति के कलाकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भेलानाथ मिश्र, आलोक कुमार सिंह उपस्थि रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तीन दिवसीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ महोत्सव का समापन


