Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeदेशतिहाड़ में फल नहीं मिलने पर सत्येंद्र जैन की सीबीआई कोर्ट में...

तिहाड़ में फल नहीं मिलने पर सत्येंद्र जैन की सीबीआई कोर्ट में याचिका

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कच्चे फलों और सब्जियों पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में याचिका दायर की है. यह रोक जेल अधिकारियों की तरफ से लगाई गई है. जैन ने याचिका में कहा है कि धार्मिक उपवास के दौरान खाने-पीने की बुनियादी चीजों को रोकना जेल के अंदर उत्पीड़न के समान है. उन्होंने कहा कि उन्हें जेल परिसर में ‘जैन आहार’ और मंदिर नहीं जाने दिया जा रहा है. सत्येंद्र जैन ने कहा कि वह उपवास पर हैं और जेल में फलों और सब्जियों को तिहाड़ प्रबंधन ने 12 दिन पहले मनमाने ढंग से बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे बिना मंदिर गए नियमित भोजन नहीं करते हैं. रोज पहले मंदिर जाते हैं, उसके बाद ही कुछ खाते हैं. ऐसे में जेल की तरफ से मंदिर जाने पर रोक लगाना सरासर गलत है. इसके कारफ उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इससे पहले हाल ही में केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराने वाला वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में मंत्री आराम से जेल में मसाज कराते हुए नजर आए. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने उनके बचाव में कहा था कि उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है. इसी को लेकर बीजेपी ने आप के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसके साथ ही सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई थी. जैन को भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत 2017 में उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई  की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने 17 नवंबर को जैन और दो अन्य को मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था.