Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी के आवास पर कोर्ट की नोटिस चस्पा

तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी के आवास पर कोर्ट की नोटिस चस्पा

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में फोर लेन पुलिया के पास 25मई की रात हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरविंद कुमार नागर उर्फ गोलू को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। बुधवार की शाम पुलिस ने सीओ सिटी की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर आरोपी के घर, सार्वजनिक स्थल व पंचायत भवनों पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। बताते चलें कि बीते 25मई की रात मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी और उनके दो पुत्र गुड्डू व यादबीर की उनके कारखाने में हथौड़े और भारी वस्तुओं से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जगदीशपुर निवासी पलटू नागर, उनके पुत्र अरविंद नागर उर्फ गोलू सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अरविंद नागर उर्फ गोलू फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई। नोटिस चस्पा के समय थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।