- लोगों ने आरोपी के गिरफ्तारी मांग की
जौनपुर धारा, केराकत। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा का अपमान करने का एक फोटो वायरल है। चर्चा है कि तिरंगा झंडा को अपमानित करने वाला युवक केराकत का है, हालांकि समाचार पत्र इस बात की पुष्टि नहीं करता। वायरल फोटो में नीला कुर्ता और काला पैंट पहना युवक तिरंगा झंडा को अपनी कुर्सी की पीठ पर लगाकर बैठा है। कुर्सी के पीछे की दीवार पर रेहान अंसारी नाम लिखा है। चर्चा है कि आरोपी युवक इसी तिरंगा झंडा से अपने टेबल और दुकान की धूल मिट्टी पोछता है। तिरंगा झंडा के अपमान वाला फोटो वायरल होने से आम जनमानस में रोष व्याप्त है। लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। केराकत कोतवाली थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


