Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयतालिबान ने अफगानिस्तान के कंधार में नौ लोगों को दी सजा

तालिबान ने अफगानिस्तान के कंधार में नौ लोगों को दी सजा

तालिबान अपने क्रूर सजा के लिए जाना जाता है. अफगानिस्तान से तालिबानी सजा के मामले सामने आते रहते हैं. एक बार फिर कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है. दरअसल, मंगलवार को तालिबान ने अफगानिस्तान के कंधार में नौ लोगों को सजा दी गई. जिनमें से चार लोगों के हाथ काट दिए गये. 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंधार स्थित एक फुटबॉल स्टेडियम में जनता के बीच 9 लोगों को खौफनाक सजा दी गयी, जिनमें से चार युवकों का हाथ चोरी करने के जुर्म में काट लिया गया. इसके साथ ही बाकी पांच लोगों को कोड़ों से मारा गया. इन पर अवैध संबंध बनाने का आरोप था. जिस वक्त इन आरोपियों को सजा दी जा रही थी तब स्टेडियम में करीब सैकड़ों दर्शक मौजूद थे, जिनके सामने यह तालिबानी सजा दी गई.  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अवैध सम्बन्ध बनाने वाले युवकों को करीब 38 कोड़े मारे गए. इस दौरान इनकी चीख स्टेडियम में मौजूद सभी लोग सुन रहे थे. बता दें कि कंधार में इस तरह की सजा कोई नई बात नहीं है. अफगानिस्तान में तालिबान शासन आने के बाद से ऐसे कई मामले आ चुके हैं. 

ऐसी सजा के पीछे तालिबान का तर्क 

ऐसी सजा देने के पीछे तालिबान का मानना है कि इससे लोगों के जेहन में खौफ पैदा होगा और वे गलत काम करने से डरेंगे। सार्वजनिक तौर पर तालिबान पहले भी कह चुका है कि वो भविष्य में ऐसी सजाएं जारी रखेगा, ताकि गलत काम करने से पहले लोग हजार बार सोचे. 

पहले भी आये हैं ऐसे मामले 

पिछले साल के तालिबान के अधिग्रहण के बाद से पहली बार तालिबानी सजा की तरह सार्वजनिक कोड़े मारने की सजा 11 नवंबर को दी गई थी, जब 19 पुरुषों और महिलाओं को कथित चोरी, व्यभिचार और घर से भागने के लिए 39-39 कोड़े मारे गए थे.