जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बभनियांव के राजाराम का पुरवा में तालाब के किनारे एक 8 साल की अज्ञात बालिका का अर्ध नग्न अवस्था में शव पाए जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनियांव गाँव के राजाराम का पुरवा बस्ती स्थित दक्षिण तालाब के पास सोमवार को एक ग्रामीण शौच करने गया तो किनारे पर एक 8 साल की बालिका का अर्ध नग्न शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, सीओ अतर सिंह तथा पंवारा व मुंगराबादशाहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव तालाब के किनारे पड़ा हुआ था। शव देखने से आशंका की जा रही थी कि दो तीन दिन पहले तालाब के पानी में इसे डाला गया होगा जिसे कुत्ते खींचकर किनारे तक ले गये होंगे। शव फूल गया था और बदबू आ रही थी। तालाब के किनारे एक छोटी सी मटकी और फूल माला रक्खा गया था जिससेआशंका व्यक्त की जा रही है कि कोई अंधविश्वासी शव को जादू टोना करके चला गया होगा। सीओ मछलीशहर अतर सिंह का कहना है की प्रथम दृष्टया शव को देखने से लग रहा है की कोई अंधविश्वासी तालाब के किनारे टोटका किया होगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच का पता चल जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान शव की पहचान नहीं की जा सकी है।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
तालाब किनारे बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद, मचा हड़कंप

Previous article
Next article

