Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरतालाब का अस्तित्व समाप्त कर रही नगर पंचायत बदलापुर

तालाब का अस्तित्व समाप्त कर रही नगर पंचायत बदलापुर

जौनपुर धारा,बदलापुर। जल का स्रोत माने जाने वाले तालाब को अब कूड़ा घर बनाया जा रहा है। तालाब को कूड़ा करकट डालकर पाटने का यह कारनामा नगर पंचायत प्रशासन कर रहा है। जिससे तालाब का अस्तित्व मिटने की कगार पर पहुंचने वाला है। वहीं तालाब के पास डाले गये कूड़े से उठती दुर्गध आबादी के आसपास पहुंच रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जल संरक्षण योजना के अन्तर्गत भूजल का स्तर बढ़ाने के लिए नए तालाब खोदवा रही है, लेकिन कस्बे में नगर पंचायत सरकार की जल संरक्षण योजना को पलीता लगा रही है। बता दे कि बदलापुर नगर पंचायत के सरोखनपुर वार्ड नंबर एक मे सरकारी अभिलेखों में अराजी नंबर 412(ख) मे सत्रह डेसिमल तालाब दर्ज है।  तालाब के बगल मे नगर पंचायत बदलापुर का मटीरियल्स रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बना हुआ है। एमआरएफ सेंटर के परिसर में फैला कूड़ा करकट धीरे-धीरे तालाब की ओर बढ़ता जा रहा है। जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। घनी आबादी के पास एकत्र कूड़ा करकट से संक्रमण रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। जिसके कारण स्थानीय लोग आए दिन बीमार पड़ रहे है। नगर पंचायत प्रशासन बदइंतजामी से कस्बाई लोगों को भयंकर गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। जहां गंदगी से उठ रही भीषण दुर्गंध से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। तालाब के आधे हिस्से को कूडा करकट डालकर नगर पंचायत कर्मचारियों ने पाट दिया है। नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी नगर पंचायत के लोगों पर भारी पड रही है। जिससे लोगों मे भारी आक्रोश है।