Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतार, खंभा मांगने पर एसडीओ ने एफआईआर की दी धमकी

तार, खंभा मांगने पर एसडीओ ने एफआईआर की दी धमकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। तीसियाँ मुसहर बस्ती में बिजली के तार, खंभा की मांग करने पहुंचे भाजपा नेता को एसडीओ ने गाली देते हुए पुलिस केस करने की धमकी दे डाली। भाजपा नेता संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को दोपहर में देवनाथपुर में स्थित बिजली ऑफिस में मुसहर बस्ती में पांच खंभा, एक ट्रांसफार्मर की मांग लेकर एसडीओ मनीष कुमार से मिलने पहुंचे। जहां एसडीओ ने गाली गलौज की, इस बात की जानकारी होते ही मुसहर बस्ती से दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष ने पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होंने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में जब एसडीओ मनीष कुमार से संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। दुबारा करने पर नंबर बन्द बताने लगा।