Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतहसीलदार न्यायालय में तैनात पेशकार की हार्ट अटैक से मौत

तहसीलदार न्यायालय में तैनात पेशकार की हार्ट अटैक से मौत

  • पेशकार की अचानक मौत से तहसील में शोक की लहर

जौनपुर धारा,मछलीशहर। तहसीलदार न्यायालय में तैनात पेशकार 55वर्षीय मोहम्मद अयूब सिद्दीकी की रात 2बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। पेशकार की अचानक मौत से तहसील में शोक की लहर फैल गई। शोक में सभी न्यायालयों व कार्यालयों में दिन भर ताला लगा रहा और न्यायिक कार्य ठप्प रहा। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की संयुक्त शोक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतक पेशकार स्थानीय कस्बे के सादिगंज दक्षिणी मोहल्ले के स्थाई निवासी थे। तहसील में शुक्रवार रात्रि 9बजे कार्य से फुर्सत पाकर घर लौटे थे। सोते समय अचानक दो बजे तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार में मृतक की पत्नी बेटा व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृदुभाषी,मिलनसार व ईमानदार पेशकार के निधन से पूरा तहसील परिवार आहत है।