जौनपुर धारा, जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष रामसहारे मौर्य की अध्यक्षता में समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन धरनी धरपुर में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने कहा कि हम सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को तहसील के विक्रेताओं को अपने संगठन से जोड़ लेना चाहिए। राम सहारे मौर्य ने जौनपुर के सभी तहसीलों के समाचार पत्र विक्रेताओं से कहां है, कि वह अपने-अपने अपनी तहसील में सबसे पहले संगठन बनाएं उसके बाद जौनपुर संगठन से जुड़े जिससे जिले में मिलने वाली सरकारी लाभ तहसील के समाचार पत्र विक्रेताओं को मिल सके।उक्त अवसर पर भरत मौर्य, नीरज मौर्य, सतीश मौर्य, मोहम्मद इलियास, विजय शर्मा, मोहम्मद अशरफ, पंकज मौर्य, मोहम्मद रफीक, कुलदीप साहू, राजा शर्मा, विनोद शर्मा, वीरेंद्र मौर्य, रवि शर्मा, रामप्यारे प्रजापति, अखिलेश मौर्य, अवधेश मौर्य, मंगरुराम मौर्य, पवन साहू, पवन मौर्य, संतोष मौर्य सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
पुस्तकें : ज्ञान, संस्कार और जीवन की सच्ची साथी
यह छवि पुस्तकों के महत्व को दर्शाती है, जो जीवन में ज्ञान, संस्कार और विवेक का स्रोत हैं। पुस्तकें व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उसे बेहतर निर्णय लेने में मदद करती हैं। यह दृश्य शिक्षा, अध्ययन और पठन संस्कृति के महत्व को उजागर करता है।


