जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के भौतिकी विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, गणित विभाग तथा भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के एमएससी पाठ्यक्रम में सत्र 2023-24 के लिए बचे हुए सीटों पर सीधे प्रवेश हो रहा है। बीएससी गणित ग्रुप में भी सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी रज्जू भैया संस्थान के सम्बंधित विभागों में सुबह 10 बजे से संस्थान में संचालित स्नातक और परस्नातक पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश ले सकते है। बीएससी उत्तीर्ण व स्नातक अन्तिम वर्ष के विद्यार्थी एमएससी पाठ्यक्रम तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी बीएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ सम्बन्धित विभाग में पहुंचे।
- प्रायोगिक परीक्षा की लाइव को यूट्यूब पर अपलोड करने का निर्देश
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर और इससे संबद्ध महाविद्यालय के समस्त संकाय अध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष और प्राचार्यों को अपने संस्थान का यूट्यूब चैनल बनाने का निर्देश दिया गया है। इस चैनल पर अपने शिक्षण संस्थान की प्रायोगिक परीक्षा का लाइव अपलोड करने को भी कहा गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वी. एन.सिंह ने कहा है कि यह निर्देश परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया है। इस आशय की सूचना सभी विभाग अध्यक्ष, संकाय अध्यक्ष, प्राचार्य और प्रबंधकों को प्रेषित कर दी गई है। इसका अनुपालन न करने की स्थिति में विभाग अध्यक्ष और महाविद्यालय के प्रशासन को उत्तरदायी माना जाएगा।



