Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपद्मभूषण मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

पद्मभूषण मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय स्थित मेजर ध्यानचन्द क्रीड़ा संकुल में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने मेजर ध्यानचन्द के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रो.ओम प्रकाश सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपकुलसचिव अमृत लाल, सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह एवं बबिता सिंह ने खेल गतिविधियों पर प्रसन्नता जाहिर किया तथा बताया कि क्रीड़ा के प्रेरणास्रोत हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द है। उक्त अवसर पर डॉ.विजय प्रताप तिवारी, पूर्वसंयुक्त सचिव, खेलकूद परिषद, डॉ.सुजीत चैरसिया, नन्द किशोर सिंह अध्यक्ष कर्मचारी संघ, रमेश चन्द यादव, महामंत्री कर्मचारी संघ, रामजी सिंह पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ, धर्मेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, डॉ.राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह चैहान, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा सहित खेलकूद विभाग के सभी कर्मचारी एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।