Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरतमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के कजगांव मोड़ के पास हाइवे पर एक युवक को पुलिस ने एक 315 बोर के तमंचे तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक अपने एक दुश्मन को धमकी देने आया था। चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक अवैध असलहे के साथ उक्त स्थान पर खड़ा है। आशीष पाण्डेय तत्काल अपने हमराही सुमित सिंह के साथ वहां पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की तलाशी में एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस मिला। पकड़ा गया युवक क्षेत्र के धनेजा गांव का निवासी रविन्द्र चौहान उर्फ उखाडू पुतरु रामसिंह चौहान है। उसने बताया कि शनिवार को उसके गांव में उससे मारपीट हुई थी जिसमें उसका सिर फट गया था। उसको असलहे से धमकाने आया था। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।