Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडॉ.राजन तिवारी को विधि विषय में मिली पीएच.डी.की उपाधि

डॉ.राजन तिवारी को विधि विषय में मिली पीएच.डी.की उपाधि

जौनपुर धारा, जौनपुर। दीवानी न्यायालय में अपने परिवार से चौथी पीढ़ी वकालत पेशे से जुड़े डॉ.राजन ने हाल ही में विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि प्राप्त किया है। विदित हो कि डॉ.राजन तिवारी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जॉन्स जौनपुर एवं लॉ की पढ़ाई दिल्ली-एनसीआर से पूरी की। उन्होंने लॉ विषय में स्नातकोत्तर भी दिल्ली-एनसीआर से किया है। इसके उपरान्त इन्होंने प्रयागराज से विधि विषय में विद्या वाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की। डॉ.राजन ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून व साइबर लॉ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया हैं। उन्होंने अपने शोध कार्य में साइबर कानून, साइबरस्पेस, इण्टरनेट और कम्प्यूटिंग के कानूनी पहलुओं कौ दर्शाया है। व्यापक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इनका शोध कार्य, साइबर कानून, साइबर प्रâॉड, डिजिटल स्पेस में बौद्धिक संपदा, अनुबंध, अधिकार क्षेत्र, डेटा सुरक्षा कानून, गोपनीयता व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे विभिन्न मुद्दों पर आधारित है। डॉ.राजन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता डॉ.संगीता तिवारी, गुरुजनों, परिवार के अन्य सदस्यों एवं मित्रों को दिया।