Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ हजार चयनितों को लगी एक-एक लाख रुपये की चपत

डेढ़ हजार चयनितों को लगी एक-एक लाख रुपये की चपत

  • सफल होने के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र

नियुक्ति में विलंब के कारण राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता के पदों पर चयनित तकरीबन डेढ़ हजार अभ्यर्थियों को एक-एक लाख रुपये की चपत लग चुकी है। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी है। एक कार्यक्रम में इन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने हैं, लेकिन शासन स्तर से कार्यक्रम का समय ही निर्धारित नहीं हो पा रहा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 19 विषयों में जीआईसी प्रवक्ता के 1342 पदों का परिणाम जून-2022 में दो चरणों में जारी किया था। इसके बाद 10 से 20 अक्तूबर तक चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की गई थी। इसी दौरान एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत सात विषयों में वेटिंग लिस्ट के 123 अभ्यर्थियों की भी काउंसलिंग करा दी गई थी। पूर्व की व्यवस्था में अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पूरी होते ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाते थे, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों से कहा गया कि शासन स्तर पर अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 30 अक्तूबर तक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया जा सका और अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।