Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम व एसपी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वहीं बिभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 79 फरियादियों ने अपनी-अपनी जन समस्याओं से सम्बन्धित शिकायती पत्रों को उक्त अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। मौके पर उक्त अधिकारी द्वारा जनसुनवाई कर 11 फरियादियों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करते हुए शेष शिकायती पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों को देते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर एसडीएम अर्चना ओझा, सीओ अशोक कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एचसी वर्मा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, नायब नाजिर हमीद अहमद सहित तमाम विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।