― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम ने भारत विकास परिषद के नशामुक्ति पोस्टर का किया विमोचन

डीएम ने भारत विकास परिषद के नशामुक्ति पोस्टर का किया विमोचन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भारत विकास परिषद् द्वारा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता पोस्टर का विमोचन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्टरेट परिसर में किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहाकि संस्था द्वारा नशामुक्ति का अभियान लगातार एक पखवारे से चलाया जा रहा है, जो की बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। नशा एक अभिशाप है, नशे से सभी को दूर रहना चाहिए। हर संभव प्रयास करूंगा कि हमारे विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसी भी तरह के नशे का सेवन न करें। दोहरा, गुटका, पान मसाला आदि नुकसान करने वाले नशीले पदार्थों से दूर रहें। नशामुक्ति प्रकल्प प्रमुख मुख एंव दन्तरोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि तम्बाकू एवं ध्रूमपान का सेवन करना बहुत नुकसानदायक है, इससे बचे और दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर अतुल सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, इंदू यादव, राघवेंद्र सिंह सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। आभार सचिव पंकज सिंह ने व्यक्त किया।

Share Now...